उत्तराखंड में कोरोना का कहर: अंतिम संस्कार के लिए घंटों की वेटिंग

उत्तरखंड में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। रोजाना प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं।

इसे साथ ही कोरोना के कारण मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। देहरादून में कोरोना से जिन व्यक्तियों की मौत हो रही है, उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत रायपुर स्थित श्मशान घाट में किया जा रहा है। श्मशान के अंदर चिताओं की कतारें थीं तो बाहर एंबुलेंस की लाइन लगी है।

धर्मनगरी के श्मशान घाटों में जलती चितायें कोरोना के कहर को बयां कर रही है। कनखल और खड़खड़ी के श्मशान घाट में प्रतिदिन औसतन 108 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। कनखल श्मशान घाट में लकड़ियों की कमी भी आ खड़ी हुई है। जहां जगह मिल रही है, वहां लोग शवों का अंतिम संस्कार कर रहे है।

कनखल श्मशान घाट का फर्स भी जलती चिताओं के कारण फट गया है। पिछले पांच दिनों से हरिद्वार के अस्पतालों में आईसीयू बेड, वेंटीलेटर और दवाओं के जूझते लोगों को देखा जा सकता है। आखिरी सांस लेने वाले कई लोगों के रिश्तेदारों को आंसू बहाते दिख रहे हैं।

हरिद्वार के श्मशान घाटों में बुजुर्ग, जवान और युवाओं के शव एक साथ जल रहे है। बाहर से आने वाले चिता जलाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। जिसको जहां जगह मिल रही है, वहां अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मोक्ष की धरती कहने वाला श्मशान घाट छोटे पड़ते दिख रहे हैं।

कनखल श्मशान घाट में घाट से बाहर रास्तों में ही कोविड से संक्रमित लोगों का संस्कार हो रहा है। जबकि खड़खड़ी श्मशान घाट में शवों की संख्या बढ़ने के बाद व्यवस्थाएं बढ़ाई गई है। खाली पड़ी जमीन पर कोरोना से मरने वालों की चिताएं जलाई जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.