रुद्रप्रयाग: कहीं राख है, कहीं धुआं-धुआं! नियमों को ताक पर रखकर पहाड़ की आबोहवा में कौन घोल रहा है जहर?

रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे के पास शिवनंदी में मानकों और एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से हॉट मिक्स प्लांट का चलाया जा रहा है।

प्लांट से निकल रहे जहरीले धुएं की वजह से स्थानीय लोगों को सांस लेना दूभर हो गया है। आलम ये है कि चारों ओर धुए के काले बादल देखे जा सकते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि का कहना है कि इस संबंध में वो कई बार आलाधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

चारधाम परियोजना का काम चल रहा है। कार्यदाई संस्था ने शिवनंदी में हाईवे से सटकर हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है। जिस जगह पर प्लांट लगा है, वहां से अलकनंदा नदी करीब 200 मीटर दूर है। ग्रामीणों के आवासीय भवन और गौशालाएं भी 200 से 500 मीटर के दायरे में हैं। प्लांट के तीन किमीटर के दायरे में शिवनंदी, निरवाली, कलना, रतूड़ा, धारकोट और घोलतीर गांव बसे हुए हैं। पूरे इलाके में आसमान में धुआ देखा जा सकता है।

इस मामले में जिला अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर हॉट मिक्स प्लांट का निरीक्षण किया जायेगा और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.