रुड़की में एक युवक को गंगनहर घाट में सेल्फी लेना भारी पड़ गया है। सेल्फी लेते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया और वो गंगनहर में जा गिरा।
वहां मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों तक गंगनहर में युवक की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आपको बता दें कि युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ कलियर जियारत करने आया था।
पुलिस के मुताबिक युवक का नाम अब्बास है और वो यूपी के बरेली का रहने वाला है। वह कलियर जियारत के लिए आया था। इस दौरान घूमते-घूमते वो गंगनहर घाट पहुंच गया। वहां सेल्फी लेने के दौरान उसके साथ हादसा हो गया। दोस्तों के साथ आसपास के लोगों ने भी उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वो नहर में गिरते ही लापता हो गया। हादसे के बाद से ही परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.