देश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए उत्तराखंड सरकार सतर्क, सीएम त्रिवेंद्र ने लिए दो बड़े फैसले

देश भर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने दो बड़े फैसले लिए हैं।

सरकार द्वरा लिए गए फैसले के मुताबिक, अब दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की कोरोना टेस्ट को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए एयरपोर्ट पर एक टीम को तैनात कर दिया गया है, जो दिल्ली से आने वाली फ्लाइट के पैसेंजर्स का कोरोना टेस्ट कर रही है।

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट कर रही है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दिल्ली से आने वाले प्रत्येक यात्री का परीक्षण कर रही है। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। मौतों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली से पहुंचने वाले लोगों को लेकर सरकार सतर्क हो गई।

राज्य सरकार ने दूसरा जो सबसे अहम फैसला लिया है वो भी जांच से ही जुड़ा है। सरकार ने कोरोना टेस्ट की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया है। इस संबंध में खुद सीएम त्रिवेंद्र सरकार ने जानकार दी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा, “पर्यटन क्षेत्र होने के कारण देहरादून और उसके आस-पास जैसे ऋषिकेश और मसूरी में प्रतिदिन 30-35 हज़ार पर्यटक घूमने आते हैं। वीकेंड में यह संख्या बढ़ जाती है। इसलिए हमनें टेस्टिंग को बढ़ा दिया है, टेस्टिंग का औसत 10 हजार प्रतिदिन है।”  

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.