फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में स्कूलों के खुलने के बाद जिस बात का डर था वही हुआ। स्कूलों के खुलते ही छात्रों और शिक्षकों के संक्रमित होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
श्रीनगर में 10 स्कूलों के 17 शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतने शिक्षकों के संक्रमित मिलने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिन स्कूलों में शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं उन्हें एहतियातन 1 हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले स्कूल खुलने के बाद रानीखेत में एक छात्र संक्रमित पाया गया था। उसके बाद संक्रमित छात्र के संपर्क में आए कई छात्रों को आइसोलेट किया गया था।
श्रीनगर में गुरुवार को 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 17 सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षक हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 2 नवंबर से कक्षा 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूलों को राज्य में खोला गया था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.