एसटीएफ ने उत्तराखंड का ‘वीरप्पन’ कहे जाने वाले उधम सिंह नगर के कुख्यात गैंगस्टर गुरदीप सिंह उर्फ दीपा को घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि 36 घंटे तक चली घेराबंदी के बाद खटीमा के उत्तरी जौरासल वन रेज से दीपा को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान काफी देर तक फायरिंग हुई। दीपा के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और बारह बोर की दो बंदूकें जब्त की हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड एसटीएफ ने दीपा के दो साथियों कुलदीप और बलजीत को भी धर दबोचा है।
गैंगस्टर गुरदीप उर्फ दीपा पर हत्या, फिरौती और अपहरण और डकैती समेत कई जघन्य अपराध को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं। काफी लंबे समय से वो फरार चल रहा था। पुलिस ने दीपा पर 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। दीपा की गिरफ्तारी के बाद उसके गैंग के दूसरे सदस्यों को एसटीएफ ढूंढ रही है। इसके अलावा उधम सिंह नगर के जंगलों में हथियार बनाने की फैक्ट्री और भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।
एसटीएफ के मुताबिक, दीपा काफी लंबे समय से उधम सिंह नगर के नानकमत्ता, खटीमा, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और नेपाल के जंगलों में अपराधिक गैंग चला रहा था। जंगलों से ही वो हथियार सप्लाई का काम भी करता था। देसी हथियारों को बनाना, उनकी तस्करी करना और सुपारी हत्या की वारदातों को अंजाम दिया करता था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.