उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के रहने वाले त्रिलोक सिंह बिष्ट पुत्र गोधन सिंह बिष्ट की गाजियाबाद में संदिग्ध मौत हो गई है।
परिवार की ओर से त्रिलोक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। गाजियाबाद में शव का पोर्टमॉर्टम किया गया जिसके बाद परिवार को शव सौंप दिया गया। बुधवार को त्रिलोक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
जानकार के मुताबित पुलिस को सूचना मिली थी की संदिग्ध हालत में एक होटल कर्मचारी का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद जांच में ये पता चला कि जिस शख्स की मौत हुई है, वो अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक का रहने वाला है। आपको बता दें ये घटना कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी की है। उधर, मृतक के बड़े भाई का कहना है कि किसी ने उसके भाई की हत्या की है। आपको बता दें, त्रिलोक बिष्ट आरडीसी के एक होटल में पिछले चार साल से वेटर का काम कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी। रिपोर्ट की माने तो ये घटना सोमवार की है। वहीं शव का पोर्टमॉर्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिवार ने बुधवार को अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक दन्या क्षेत्र के थली गांव में त्रिलोक का अंतिम संस्कार किया।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.