टिहरी: DM हो तो घिल्डियाल जैसा, पहाड़ी रास्तों पर 17 KM पैदल चलकर सीमांत गांव में समस्याएं सुनने पहुंचे

टिहरी के डीएम मंगेस घिल्डियाल के जब्जे को आज पूरा उत्तराखंड सलाम कर रहा है। घिल्डियाल ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता ही उनके लिए सबकुछ है।

पहाड़ी रास्तो पर 17 किलोमीटर पैदल चलकर डीएम घिल्डियाल सीमांत गांव गंगी पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आपदा से नुकसान का जायजा भी लिया। डीएम के सामने लोगों ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए रास्ते, पैदल पुल, स्कूल भवन का जल्द निर्माण कराने जैसी मांगें रखीं।

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने लोगों की परेशानियों को ध्यान सुनीं। इसके बाद उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन महीने के भीतर यातायात के लिए बंद पड़ी सड़क को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि देश की सुरक्षा और सामरिक दृष्टि को देखते हुए यहां पर दूरसंचार की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल दूरसंचार व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

डीएम मंगेश घिल्डियाल को पीएमओ में नियुक्ति मिल गई है। उनके काम से प्रभावित होकर पीएम मोदी ने अंडर सेक्रेटरी पद पर घिल्डियाल की नियुक्ति कवाई है। दिल्ली से बुलावा आने के बावजूद वो जिले में काम में लगे हुए हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने काम को प्राथमिकता देते हुए जिले के सीमांत गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.