उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही हैं कोरोना संक्रमण की रफ्तार, CM तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जिसकों देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकार के सभी मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

सीएम ने कोविड-19 की रोकथाम के प्रबंधन एवं अनुश्रवण के लिए मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नैनीताल, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को उधम सिंह नगर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को टिहरी, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल को बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को चंपावत, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को चमोली, राज्यमंत्री रेखा आर्य को अल्मोड़ा एवं राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानंद को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी मंत्रीगणों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने-अपने जिलों की जिम्मेदारी लेते हुए, सम्बंधित जिलाधिकारीयों से सरकार की तरफ से समन्वय बनाएँ, इसके साथ ही कोविड 19 की रोकथाम से संबंधित हर संभव कदम उठायें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.