उत्तराखंड: प्रकाश पंत के बजट भाषण की वो पंक्तियां जो इतिहास बन गईं

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्रकाश में वो खूबियां थीं जिसकी झलक शायद ही आज किसी राजनेता में नजर आती हो।

वो भले ही इस दुनिया में ना हो, लेकिन उन्होंने अपने काम से जो पहचान बनाई है इससे वो हमेशा लोगों को दिलों पर राज करेंगे। क्या आपको पता है उन्होंने अपने आखिरी बजट भाषण में जो पक्तियां लिखी थी जो अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। वो इसे पढ़ नहीं सके। भाषण के दौरान पढ़ने के लिए उन्होंने लिखा था, ”सूर्य हूं मैं हर एक पल जला हूं सदा, चांद बन रात में भी चला हूं सदा, हार के टूटने का मैं आदी नहीं, मैं कमल कीच में भी खिला हूं सदा।”

प्रकाश पंत की ये पंक्तिया अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई हैं। सदन में जब वो आधे भाषण तक पहुंचे थे तभी उनके पांव लड़खड़ाने लगे थे। इसके बाद उन्हें भाषण बीच में छोड़ना पड़ा था, लेकिन बजट भाषण के लिए उन्होंने जो चार पंक्तियां लिखी वो उनके व्यक्तित्व का आइना बन गई। मिडिल क्लास परिवार में जन्में पंत फार्मासिस्ट से राजनीति में आए और अपनी काबलियत के दम पर संसदीय, विधायकी और वित्त सरीखे मंत्रालय के मंत्री बनें। वो हमेशा सरकार के लिए ढाल बन कर खड़े हुए। मुस्कराहट उनका सबसे प्रमुख हथियार था। प्रदेश की सरकार, राजनीतिक दल, उनके नेता, कर्मचारी और प्रदेश की जनता के लिए पंत वीआईपी कल्चर से जुदा एक सज्जन पुरुष थे। वो अब भले से हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।

इसे भी पढ़िए: राजनीतिक ‘रंगमंच’ के हरफनमौला खिलाड़ी थे प्रकाश पंत, उनकी इन खूबियों का जमाना था दीवाना, पढ़िये…

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.