राजधानी देहरादून में दर्दानाक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है। हादसा राजपुर रोड पर हुआ है।
जानकारी के मुताबिक राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक छात्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि 22 साल का हेमंत सिंह और विवेक जोशी दोनों देहरादून में सेंट जॉर्जस स्कूल के पास किराए पर रहते थे।
न्यूज वेबसाइट के मुताबिक दोनों छात्र डीआईटी कॉलेज में एमबीए के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थे। बताया जा रहा है कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर मसूरी रोड से अपने कमरे की ओर जा रहे थे। तभी पतंजलि स्टोर जाखन के पास इनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल विवेक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.