कोटद्वार में अवैध खनन माफिया पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर उनके मालिकों से चार गुना जुर्माना वसूला है।
एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कार्रवाई के दौरान ये पता चला कि अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रालियों में हाइड्रोलिक सिस्टम लगाए जाने और भौतिक बनावट में बदलाव शामिल हैं। अवैध खनन में पकड़ी गई ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खेती के काम के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल खेती के कामों के बजाय अवैध रूप से खनन और वाणिज्यिक गतिविधियों में किया जा रहा है।
उपजिला अधिकारी योगेश मेहरा के मुताबिक, शहर में अवैध खनन पर लगाम कसने और निगाह रखने के लिए कौड़िया चेकपोस्ट और चिल्लरखाल चैक पोस्ट पर CCTV कैमरें लगाए हैं। CCTV के जरिए अवैध खनन परिवहन की गतिविधियों को पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक सचल मिलाकर टास्क फोर्स बनाई गई है। टास्क फोर्स को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि अवैध खनन परिवहन पर ही कार्रवाई करें।
खनन माफिया को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी है। प्रशासन के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भौतिक परिवर्तन कर मानकों से ज्यादा ऊंचाई, हाइड्रोलिक सिस्टम लगाने वाले वाहन मालिक और कृषि के काम के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का व्यवसायिक के लिए इस्तेमाल करने वालों से चार गुना जुर्माना वसूला जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.