उधम सिंह नगर: गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की किसानों की ये है रणनीति

कृषि कानूनो के खिलाफ करीब दो महीने से किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार से 10 राउंड की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया है।

सरकार ने कानून को लागू करने का फैसला डेढ़ साल के लिए टालने का प्रपोसल भी बुधवार को किसानों को दिया, लेकिन किसान राजी नहीं है। इस बीच किसान कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकालने पर अमादा है। 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की होने वाली प्रस्तावित ट्रैक्टर-ट्रॉली परेड को लेकर काशीपुर में किसानों ने एक बैठक की और रणनीति तैयार की। मीटिं में तय हुआ कि रैली के लिए हर गांव से कम से कम पांच ट्रैक्टर और हर घर से एक सदस्य परेड में शिरकत करने के लिए 23 जनवरी को दिल्ली कूच करेगा।

बता दें कि काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित मंडी समिति के गेस्ट हाउस में किसानों ने एक बैठक की। किसान एकता मजदूर संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू की अध्यक्षता में बैठक हु, इसमें किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर रणनीति बनाई। इस मीटिंग में काशीपुर, कुंडा और जसपुर क्षेत्र को 11 ब्लॉकों में बांटा गया। मीटिंग में तय हुा कि सभी लोग 23 जनवरी को सुबह 8 बजे नवीन अनाज मंडी में एकत्र होंगे. उसके बाद यहां से किसान संयुक्त मोर्चा संगठन के बैनर तले टांडा उज्जैन, अलीगंज रोड, पैगा के रास्ते से गाजीपुर बॉर्डर दिल्ली के लिए शांतिपूर्ण ढंग से रवाना होंगे। किसान परेड रैली को सफल बनाने के लिए ट्रैक्टरों में किसान संयुक्त मोर्चा का झंडा और तिरंगा लगाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.