ऋषिकेश में बीजेपी नेता उमा भारती की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरी आश्रम में ठहरी थीं।
यहां बाथरूम में उनका पैर फिसल गया। गिरने की वजह से उनके पैर केपंजे में माइन फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल उनके पैर में प्लाटर चढ़ा है। ये डेढ़ महीने तक चढ़ा रहेगा। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
उमा भारती ने खुद ट्वीट कर भी अपने साथ घटी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वो 10 तारीख को कोटेश्वर पहुंची और 11 को वो कोटेश्वर से चल पड़ीं। रविवार जब मैं ऋषिकेश से थोड़ा ऊपर गरुड़ चट्टी पहुंची वहां पर घने जंगलों के बीच में गंगा किनारे पर राम तपस्थली है वहीं पर उन्हें रुकना था। यहीं पर उनके साथ घटा घटी।
आपको बता दें कि गंगा की सफाई को लेकर वो 12 नवंबर को देवप्रयाग पहुंची थीं। यहां उन्होंने संगम स्थल पर मां गंगा की आरती की थी। उमा भारती अपनी निजी गंगा तीर्थ यात्रा के साथ कोटेश्वर से देवप्रयाग तक करीब 24 किमी पैदल चलकर पहुंचीं थीं। रविवार को वो ऋषिकेश पहुंची थीं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.