News

UP: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में बेटे ने मां-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से की हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के डिलिया गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने जमीन विवाद के चलते अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डिलिया गांव की है, जहां आरोपी युवक अभय यादव ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता, मां और बहन की जान ले ली और मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान शिवराम यादव, उनकी पत्नी जमुनी देवी और बेटी कुसुम यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रिपल मर्डर के पीछे जमीन विवाद मुख्य कारण था। बताया जा रहा है कि मृतक शिवराम ने अपनी बेटी कुसुम को जमीन का एक हिस्सा सौंप दिया था, जिससे उनका बेटा अभय नाखुश था और लंबे समय से घर में विवाद चल रहा था।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, कुसुम का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। इसी बीच पिता द्वारा संपत्ति का हिस्सा बेटी के नाम किए जाने पर अभय ने आक्रोश में आकर इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

इस लोमहर्षक वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए रिजवान अंसारी की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.