उत्तराखंड: ITBP के 33 जवानों समेत 55 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में तोजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।

इस बीच उत्तरकाशी में ‘कोरोना बम’ फटा है। उत्तरकाशी में कोरोना वायरस के 55 नए केस सामने आए हैं। एक ही दिन में 55 केस सामने आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मंच गया है। जिन 55 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें से 33 आईटीबीपी के जवान हैं और बाकी 22 लोग उत्तरकाशी के स्थानीय निवासी हैं।

उत्तरकाशी के भटवारी प्रखंड से 9 मामले सामने आए हैं। मुख्यालय से 9 मरीज और चिन्यालीसौड़ प्रखंड से 3 और मोरी से 1 कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। 55 केस आने के बाद इनके संपर्क वालों को ट्रेस किया जा रहा है। आईटीबीपी के जवानों के साथियों को भी संक्रमण होने का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। वहीं, 22 संक्रमित स्थानीय निवासियों की भी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।

प्रदेश में अब तक कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 3,028 केस सक्रिय हैं। 4,847 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आने से राज्य में अब तक 95 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देहरादून में सामने आए हैं। 1,823 मामलों के साथ दून कोरोना प्रभावित जिलों में पहले नंबर पर है। वहीं, हरिद्वार 1,610 मामलों के साथ दूसरे और ऊधमसिंह नगर 1,356 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.