उत्तराखंड: कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस का बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सद्बुद्धि के लिए किया हवन

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। देश में भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है। हर प्रदेश की सरकारें अपने स्तर पर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए काम कर रही हैं।

उत्तराखंड की बीजेपी सरकार भी कोरोना वायरस के स्प्रेड को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस को बीजेपी सरकार की ये कोशिश नाकाफी लग रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार को फेल बताते हुए आज अल्मोड़ा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य की जनता आज संकट के दौर से गुजर रही है, लेकिन सरकार को लोगों की फिक्र नहीं है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कोरोना को रोकने में केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक नाकाम रही है। प्रदेश सरकार अपने फैसले आम लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा कर रहे ही, क्योंकि सरकार सुबह कुछ फैसला लेती है, शाम तक उसे बदल कर दूसरा फैसला ले लेती है। कोरोना काल में दूसरे प्रदेशो में काम कर कर रहे प्रावासी घरों को वापस आ गए हैं, अब उनके अपने भविष्य की चिंता सता रही है, लेकिन सरकार के पास उनकी चिंताओं को दूर करने का कोई प्लान नहीं है। कार्यकर्ताओं का कहना है था कि वो इसलिए हवन कर रहे हैं ताकि भगावन सरकार और उनके मंत्रियों और उनके विधायकों को सद्बुद्धि दे, ताकि वो जनता के हक में फैसला ले सकें।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.