उत्तराखंड के रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रतन का पूर्वा के डबल फाटक में छोटी सी बात पर बड़ा बवाल हो गया। बिच्छू गैंग के सदस्यों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पहले हमला किया और फिर फायरिंग कर फरार हो गए।
डबल फाटक में रहने वाले आकाश कुमार अपनी स्कूटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान ढंडेरा में गोलभट्टा के रहने वाले शिवा से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। यहां से मामला खत्म होने के बाद आरोप है कि शाम होते ही शिवा अपने साथियों के साथ आकाश के घर पहुंचा। दरवाजा बंद देख ये लोग दरवाजे को तड़ने लगे। इसके बाद घर में घुसे और घर में मौजूद लोगों पर हथियार से हमला कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की। हालांकि इस फायरिंग में घर के लोग बाल-बाल बच गए। वहीं धारदार हथियार से हुए हमले में आकाश और उनके भाई तरुण घायल हुए हैं। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया शिकायत के आधार पर शिवा, राहुल, तोला, टिंकू, पोपो, ज्योति और शिवानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। बाकी के फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.