फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के टिहरी में एक ऐसी घटना सामने जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के भेटी गांव में एक शख्स ने 12 साल के बच्चे पर फायरिंग कर दी।
गांव के कुछ बच्चे गुरुवार को क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बॉल रामलाल के आंगन में पहुंच गई। आंगन में बैठकर रामलाल पूर्व सैनिक विजय कंडारी के साथ शराब पी रहा था। ऐसे में आंगन में बॉल आने से वो भड़क गया। जैसे ही 12 साल का महेश आंगन में बॉल लेने के लिए पहुंचा, रामलाल ने विजय कंडारी की लोडेड बंदूक से बच्चे के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन पास के अस्पताल में ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। बच्चे के मुंह पर करीब चार-पांच छर्रे लगे हैं। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
मामले में परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी रामलाल और विजय कंडारी को हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। विजय कंडारी बंदूक क्यों लेकर आया था और बंदूक का लाइसेंस है या नहीं, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
राजस्व पुलिस के अनुसार, महेश के साथ क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने बताया कि महेश पर गोली चलाने के बाद दोनों लोग बच्चे को मृत समझकर घर के पीछे गैलरी में ले जाने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्होंने शोर मचा दिया। इसी बीच घायल बच्चे की दादी भी मौके पर पहुंच गई और उनके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.