उत्तराखंड: बेकाबू होकर खाई में गिरी कार, सवार थे चार लोग

उत्तराखंड के मुनिकीरेती थाना इलाके में एक कार बेकाबू होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार में चार विदेशी नागरिक सवार थे। हादसे में चारों विदेशी नागरिक घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। कैलाश गेट चौकी के इंचार्ज विकेंद्र कुमार ने बताया कि ये कार तपोवन से मुनिकीरेती की ओर आ रही थी। इसी दौरान तपोवन बाईपास मार्ग पर बेकाबू होकर खाई में गिर गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि स्थनीय लोगों की सचूना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: घर के आंगन में छलका रहे थे जाम, क्रिकेट बॉल लगते ही भड़के, बच्चे को मारी गोली

घायलों की पहचान 60 वर्षीय एनटीनो पलासाल निवासी स्पेन, 47 वर्षीय क्रिस्टीना रोजरीगोज उर्फ चेताली निवासी स्पेन, 47 वर्षीय सतोमी मिजोगासि निवासी जापान, 46 वर्षीय मारचीला सुकम निवासी ब्राजील के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार एनटीनो पलासाल चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का एम्स में इलाज जारी है। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: खेत में अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.