उत्तराखंड: कई इलाकों को सील करने के बाद सीमाएं भी सील, राज्य के अंदर भी एक से दूसरी जगह जाने की इजाजत नहीं

उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 35 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 30 सक्रिय हैं, जबकि 5 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। राज्य के कई इलाकों को पूरी तरह से सील करने के बाद सरकार ने राज्य की सीमाओं को भी पूरी तरह से सील कर दिया है।

राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “राज्य के अंदर किसी भी तरह के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ-साथ एक जिले से दूसरे जिले में और एक तहसील से दूसरे तहसील में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।” मतलब ये कि अब राज्य में भी एक जगह से दूसरी जगह पर लोगों को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इस बीच कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार, स्वस्थ्य विभाग, प्रशास और पुलिस जुटी हुई हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने बताया, “राज्य में दो टेस्टिंग लैब काम कर रही हैं और भी टेस्टिंग लैब शुरू की जाएंगी। हमारे पास 10,000 पीपीई किट और 257 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.