उत्तराखंड: जो इलाके पूरी तरह किए गए सील, वहां के लोग डरे नहीं, जानें घर पर आपको कैसे मिलेगा राशन

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि सरकार सख्त हो गई है और कई बड़े फेसले लिए हैं।

प्रदेश के चार जिलों के 19 जगहों पर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इन जगहों पर लोगों के घर से बाहर निकले पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में अब आपको घर पर ही रहना होगा। बाहर निकलने पर सीधे आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के जिन इलाकों को सील कर दिया गया है, वहां के लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि पुलिस-प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं कर दी हैं। घर पर ही आपको सभी सुविधाएं मिलेंगी।

जानें सील के दौरान आपको कैसे मिलेगी सुविधा:

नैनीताल के बनभूलपुरा इलाके को सील करने के बाद एक बैठक में जानकारी देते हुए सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। पहला सेक्टर किदवई नगर होगा, जिसमें केमू स्टेशन, रेलवे बाजार, किदवई नगर तथा गफूरबस्ती को शामिल किया गया है। इसी तरह चोरगलिया रोड दूसरा सेक्टर होगा जिसमें लाईन नम्बर- 12 से 18 तक का क्षेत्र नई बस्ती, गौलापुल तक का एरिया शामिल है। तीसरा सेक्टर इन्दिरा नगर होगा, जिसमे गौलापुल, इन्दिरा नगर से शनि बाजार रोड से मण्डी गेट तक का क्षेत्र शामिल किया गया है।

चौथे सेक्टर बरेली रोड होगा, इसमें उजाला नगर तथा गांधीनगर शामिल किए गए हैं, ताज चैराहा पांचवें सेक्टर के तौर पर चिन्हित किया गया है। चैकी मंगल पडाव, मछली बाजार, लाइन नम्बर -1 से 11 तक का क्षेत्र और ताज चैराहा क्षेत्र शामिल किया गया है। सभी सेक्टर में सेक्टर आफिसर और सेक्टर पुलिस आफिसर की तैनाती की जा रही है। इनकी निगरानी में सेक्टर वाइज सभी व्यवस्थायें और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा इलाके की समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।

सभी सेक्टर में पार्षद और उनके साथ दो सहयोगी कार्य करेंगे। यहां खाद्यान और राशन की आपूर्ति जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा कराई जाएगी। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक मेडिकल स्टोर और एक-एक जनरल स्टोर खोला जाएगा। इन दुकानों से कॉल करने पर दवाइयां और रोजमर्रा के सामान लोगों के घरों तक दुकानदार द्वारा पहुंचाई जाएगी। किसी भी सामान और दवाई की बिक्री दुकानों से नहीं होगी। जल्द ही इन दुकानदारों के नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। नैनीताल में किसी भी समस्या के लिए कोरोना कंट्रोल रूम 05946-281234 पर कॉल कर सकते है। बाकी के जिन जिलों में जिन इलाकों को सील किया गया वहां भी यही व्यवस्था रहेगी। ऐसे में आपको एकदम डरने की जरूरते नहीं है। घर पर रहिए बिंदास रहिए और कोरोना को हराने में अपनी अहम भूमिका निभाइए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.