Blog

पता चल गया हरियाणा में ‘किंग मेकर’ दुष्यंत चौटाला किसे ‘किंग’ बनाने जा रहे हैं, बदले में उन्हें क्या मिलेगा?

हरियाणा में सरकार बनाने की कवायद तेजी से चल रही है। प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई बीजेपी उसमें बाजी मारती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर निर्दलीय विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और उसी के साथ जाएंगे।

इस बीच खबर ये है कि जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। खबरों के मुताबिक जेजेपी को दो कैबिनेट और राज्यमंत्री का पद देने पर बीजेपी तैयार हो गई है। इसी फॉर्मूले पर दोनों आगे बढ़ेंगे। दुष्यंत चौटाला देर रात उनकी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुलाकात हो सकती है। अमित शाह आज रात दिल्ली लौटेंगे इसके बाद दोनों नेताओं की मीटिंग हो सकती है। इससे पहले कांग्रेस ने भी दुष्यंत चौटाला को साधने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस की ये कोशिश कामयाब होती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस नेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वो दुष्यंत चौटाला की पार्टी को पूरा सम्मान देने के लिए तैयार हैं। अब ये उनके ऊपर है कि वो हमारे साथ आना चाहते हैं या नहीं।

इससे पहले दुष्यंच चौटाला ने कहा था कि जो पार्टी उनकी पार्टी को सम्मान देगी वो उसी के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के मेनिफेस्टो पर जो पार्टी काम करेगी वो उसे समर्थन देंगे। आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल है। दुष्यंत चौटाल की जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटें जीती हैं। जबकि बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई हैं।

क्या है सरकार बनाने का गणित?

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 विधायकों की जरूरत है। बीजेपी के 40 विधायक हैं। ऐसे में उसे सरकार बनाने के लिए 6 और विधायक चाहिए। खबर है कि 9 विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है। जिसमें गोपाल कांडा भी शामिल है। ऐसे में इन विधायकों के बलबूते ही बीजेपी एक बार फिर हरियाणा में सरकार बना लेगी। अब अगर जेजेपी भी बीजेपी के साथ आ जाएगी तो ये आंकड़ा 59 हो जाएगा जो बहुमत से बहुत ज्यादा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.