उत्तराखंड में कोरोना के 104 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3700 के पार

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

बुधवार को राज्य में कोरोना के 104 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3700 के पार पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 52 केस देहरादून में सामने आए हैं।  नैनीताल में 24, चंपावत और पौड़ी में 1-1, हरिद्वार में 5, पिथौरागढ़ में 7, ऊधमसिंह नगर में 4 और उत्तरकाशी में 8 संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3785 हो गई है। प्रदेश में 754 मामले सक्रिय हैं। अब तक 2948 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक प्रदेश में 50 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, अच्छी बात ये है कि प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.89 प्रतिशत है और डबलिंग रेट 32.86 दिन है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.