उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना के मामले आने जारी हैं।
चमोली के गैरसैण में तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही चमोली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हो गई है। बताया जा रहा है कि जिन तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है वो सभी मुंबई और पुणे से लौटे थे। सभी को गौरसैण के भराड़ीसैण में क्वारंटाइन किया गया था।
राज्य में अब तक कोरोना के 959 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 729 केस सक्रिय हैं और 222 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कोरोना से पांच लोगों की जान जा चुकी है।
उत्तराखंड में कहां से कितने पॉजिटिव केस हैं?
(चमोली से जितेन्द्र पंवार की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.