उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच पहाड़ों के किसानों के लिए अच्छी खबर!

कोरोना संकट के बीच पहाड़ों के किसानों के लिए एक अच्छी खबर आई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत अब पहाड़ी इलाकों में भी हो गई है।

अल्मोड़ा में मंगलवार को मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने इसकी शुरुआत के वक्त बताया कि अभी इसमें दो फसलों चावल और मडुवा को रखा गया है। आगे और भी फसलों का किसान बीमा करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि एक नाली भूमि की बीमा की किस्त 21 रुपये 55 पैसे है। जिसका नुकसान होने पर किसान को 1075 रुपये का बीमा दिया जाएगा। इसी तरह 1 नाली की जोत पर 15 रुपये 78 पैसे की बीमा किस्त होगी। जिसमें आपदा पर नुकसान होने पर 779 रुपये बीमा दिया जाएगा।

योजना की खासियत क्या है?

भारत सरकार ने 2020-21 के बजट में 11 करोड़ किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा देने का वादा किया था। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों की आय दुगनी करना चाहती है। योजना का तहत सभी खरीफ फसलों पर किसानों के द्वारा केवल 2 फीसदी का प्रीमियम जमा करना होगा साथ ही रबी फसलों पर 1.5 फीसदी प्रीमियम। सालाना कमर्शियल और हॉर्टीकल्चर फसलों पर ई-प्रीमियम की राशि 5 फीसदी हो जाएगी।

 सरकार ने किसानों के के प्रीमियम की राशि बहुत कम रखी है। उसके बाद बकाए की प्रीमियम राशि का सरकार के द्वारा भुगतान किया जाएगा ताकि किसी भी आपदा से फसलों का नुकसान हो तो किसानों पर ज्यादा बोझ ना आए। सरकारी सब्सिडी पर कोई अपर लिमिट नहीं है। अगर बैलेंस 90 फीसदी भी है तो इसे सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.