उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 69 मरीज सामने आए।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, अल्मोड़ा और चंपावत में दो-दो केस सामने आए। देहरादून में 18 (4 प्राइवेट लैब) केस, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 5, पौड़ी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में 3-3 केस, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा 25 संक्रमित सामने आए। वहीं, टिहरी में एक मामला सामने आया है।
इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 3230 हो गई है। अच्छी खबर ये है कि मंगलवार को कुल 35 मरीज ठीक हुए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब तक राज्य में 2621 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के 538 मामले सक्रिय हैं। अब तक कोरोना की चपेट में आकर 43 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.