उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, लेकर जा रहा था राहत सामग्री

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

गौरतलब है कि रविवार को उत्तरकाशी के मोरी तहसील में बादल फट गया था। बादल फटने से 17 लोगों की जान चली गई थी। अभी तक इलाके में 20 लोग लापता है। वहीं दर्जनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार से ही इलाके में बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें, चारों तरफ बिखरी दिखी लाशें!

इसे भी पढ़ें: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पहली तस्वीर आई सामने, दिल दहला देने वाला दिखा मंजर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को उत्तरकाशी में उन इलाकों का दौरा कर मौजूदा हालात का जायजा लिया था। सीएम ने इस दौरान आपदा से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया था। उन्होंने कहा इस आपदा में 15 लोगों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सीएम ने इलाके में मची तबाही के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा में 17 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। वहीं 155 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आपदा में 4 पुल और 14 किलोमीटर बिजली के तार टूट गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.