पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का 89 साल की उम्र में निधन, मध्य प्रदेश में 3 दिवसीय शोक घोषित

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है।

बुधवार सुबह उन्होंने भोपाल के नर्मदा अस्पताल में आखिरी सांस ली। वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। मध्य प्रदेश की सरकार ने बाबू लाल गौर के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

बाबू लाल गौर 1974 में भोपाल की गोविदपुरा सीट पर उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खड़े हुए थे और जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने इस सीट से लगातार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया। वो लगातार 10 विधानसभा चुनाव जीते।

गौर मार्च 1990 से दिसंबर 1992 तक मध्य प्रदेश में भोपाल गैस त्रासदी राहत मंत्री, स्थानीय शासन, विधि एवं विधायी कार्य और संसदीय कार्यमंत्री रहे। अगस्त 2004 में उन्होंने उमा भारती के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला। 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक वो प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी फिर सत्ता में आई और उन्हें मंत्री बनाया गया।

बाबूलाल गौर को उनकी मजबूत फैसलों के लिए भी जाना जाता है। नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए उन्होंने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिए थे। तब से उन्हें बुलडोजर मंत्री के रूप में पुकारा जाने लगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.