फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
उत्तराखंड के बागेश्वर गरूड़ तहसील के बैजनाथ वन रेंज में लौबांज में गुलदार का शव मिला है। शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
मृत गुलदार का शव लहूलुहान हालात में खेत में पड़ा हुआ मिला। गुलदार का शव देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए वन विभाग के रेंज कर्यालय वज्यूला गरुड़ भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि गुलदार की मौत कैसे हुई है।
वन विभाग के रेंजर ने बताया की मृत गुलदार नर था। रेंजर ने बताया कि मृत गुलदार की उम्र करीब 6 साल थी। उसका वजह 70 किलो था। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद गुलदार की मौत कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.