फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
उत्तराखंड के चंपवात के टनकपुर थाना इलाके में विदेशी शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शराब तस्कर को टनकपुर थाना इलाके के मस्जिद तिराहे से नेपाल की तरफ जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 54 पव्वे नेपाली शराब बरामद किया गया है। आरोपी का नाम विनोद बहादुर खड़का है। चंपावत के एसपी के आदेश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रहे थे। चेकिंगके दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदलात में पेश किया गया, जहां से कोर्ट आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा इस तरह के अभियान समय-समय पर लगातार जारी रहेगा, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर नकेल कसी जा सके।
(चंपावत से भूपेंद्र की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.