उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बेटे-बहू में कोरोना की पुष्टि के बाद ये इलाका सील, घर से निकलने पर पाबंदी

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिवार में कोरोना की पुष्टि के बाद प्रशासन ने देहरादून के सर्कुलर रोड, डालनवाला स्थित उनके आवास के आसपास के इलाके को सील कर दिया है।

पूरे इलाके को कंटोनमेंट जोन बना दिया है। अगले आदेश तक यहां के लोग इलाके से बाहर नहीं जाएंगे। इसके साथ इलाके मे बैंक, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान भी प्रशासन ने बंद रखने का फैसला लिया है।जिला अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पर्यटन मंत्री के सर्कुलर रोड स्थित आवास के पूरब में कर्जन रोड, पश्चिम में अब्दुल्ला खान का मकान, उत्तर में अमित अग्रवाल का मकान और दक्षिण में 13 म्यूनिसिपल रोड के इलाके को पाबंद किया है। डीएम ने कहा कि इस इलाके में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति अब प्रशासन कराएगा।

प्रशासन के मुताबिक, परिवार का एक सदस्य खरीदारी के लिए बाहर निकल सकता है। मोबाइल वैन के जरिए सील किए गए इलाके में दूध की सप्लाई की जाएगी। नगर निगम को क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ मुनादी कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस इलाके की बैरिकेडिंग करेगी।

सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के मुताबिक, अगर कोई इमरजेंसी है तो कंटोनमेंट जोन के लोग पुलिस को टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नगर निगम की टीम ने रविवार को सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास और आसपास के इलाकों को सैनिटाइज किया।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना से कोहराम! कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बेटे-बहू समेत 22 लोग पाए गए पॉजिटिव

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.