अल्मोड़ा: रोडवेजकर्मियों का हाल-बेहाल, प्रबंधन कब लेगा सुध?

अल्मोड़ा में कोरोना काल में पिछले चार महीने से रोडवेज कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलने से उनकी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

कर्मचारियों का घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। हालत ये है कि कई कर्मचारियों को ड्यूटी से आने के बद घर का खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम करना पड़ रहा है, ताकि उनके घर का चूल्हा जलता रहे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व शाखा मंत्री राम दत्त पपनै ने बताया कि कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने की सैलरी नहीं मिली है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों की परेशानी बढ़ने लगी है। कर्मचारी बैंक लोन की किश्त, एलआईसी की किश्त, मकान के लोन की किश्त, बच्चों की फीस वगैरह नहीं भर पा रहे हैं।

कई लोगों को घर का खर्चा चलाने के लिए लोगों से उधार ले रहे हैं, लेकिन उधार नहीं चुका पाने की वजह से लोग उन्हें उधार देने से भी बच रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के शिकायत कई बार प्रबंधन से की इसके बावजूद अब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं इसके बाद भी निगम प्रबंधन उनकी उपेक्षा कर रहा है। कर्मचारियों ने जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.