उत्तराखंड: लॉकडाउन में अल्मोड़ा की इन महिलाओं के इस पहल की दुनियाभर में हो रही तारीफ, इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने भी की सराहना

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कोरना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में बहुत सारे एनजीओ जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आजीविका परियोजना सहयोग से जुड़ी महिलाओं जरूरतमंदों के लिए राशन का इंतेजाम कर रही हैं।

जिले के डीएम नितिन भदौरिया ने मीडिया को बताया कि ये महिलाएं टेक होम राशन और अतिकुपोषित बच्चों के लिए भोजन का इंतेजाम कर रही हैं। आजीविका परियोजना का लॉकडाउन के दौरान एक बड़ा फायदा ये भी हुआ है कि शहर की कई महिलाओं को इसकी वजह से रोजगार भी मिला है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान संगठन के माध्यम से आसपास की महिलाओं को अस्थायी रोजगार मिला है। जिससे इस मुश्किल घड़ी में इन्हें अपना घर चलाने में भी काफी मदद मिल रही है।

वहीं हवालबाग विकास खंड में विकास एवं प्रगति स्वायत्त सहकारिता द्वारा एग्रो प्रोसेसिंग केंद्र में करीब 2500 महिलाएं मास्क तैयार कर रही हैं। साथ ही ये महिलाएं गांव-गांव जाकर खाने-पीने की चीजें जैसे दूध, सब्जी वगैरह लोगों तक पहुंचा रही है। ये महिलाएं इस मुश्किल घड़ी में जिस तरह लोगों की मदद को सामने आई हैं उनकी सराहना पूरी दुनिया में हो रही ह। इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ’स्ट्रांग टू मेंटेन न्यूट्रिशन सिक्योरिटी: लेसन्न फ्राम वुमेन्स फेडरेशन’ की तरफ से प्रकाशित एक लेख इन महिलाओं की तारीफ की गई है। इंग्लैंड तक इन महिलाओं के काम की सराहना होने पर जिला अधिकारी ने समस्त आजिविका संघ की महिलाओं और आइएलएसपी से जुडे कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.