उत्तराखंड: 3 मई के आगे बढ़ेगा लॉकडाउन? PM के साथ राज्यों के CM की बैठक के बाद मिले ये संकेत!

उत्तराखंड समेत पूरे देश में तीन मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या तीन मई के आगे लॉकडाउन बढ़ेगा?

कोरोना लॉकडाउन समेत से कई मुद्दों पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बाद जो खबरें सामने आ रही हैं उससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

बैठक में हिस्सा लेने के बाद दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों और एक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया है। पुडुचेरी के सीएम वी नारायणसामी ने कहा, “अधिकांश सीएम ने कहा कि जिस तरह से मामलेबढ़ रहे हैं, उसमेंसतर्क रुख होना चाहिए और पीएम को सीएम के अवलोकन के आधार पर फोन करना चाहिए। बीजेपीशासित राज्यों के अधिकांश सीएम ने कहा कि लॉकडाउन जारी रखी जाए और आर्थिक गतिविधियांधीरे-धीरे शुरू की जाएं।”

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, “कोरोना लॉकडाउन जो 3 मई को समाप्त होने वाला है, राज्य के भीतर आर्थिक गतिविधियों के लिए छूट के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन सीमाओं को सील किया जाना चाहिए।”

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास, जो पीएम के वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के साथ मौजूद थे उन्होंने कहा, “मैंने मांग की है कि लॉकडाउन जारी रहना चाहिए अन्यथा हम ओडिशा में इन चीजों का सामना नहीं कर सकते। एक महीने और होने दीजिए, फिर, हम देखेंगे कि क्या हो रहा है।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

17 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

18 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.