उत्तराखंड की बेटी सेना में बनी ‘सबसे बड़ी’ अफसर, पूरे देश ने किया सैल्यूट!

उत्तराखंड की बेटी ने वो कारनामा करके दिखाया है, जिसका पूरे देश ने लोहा माना है। देश समेत आज पूरा पहाड़ अल्मोड़ा के चौखुटिया के महतगांव की रहने वाली वैशाली हर्बोला की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।

एक दुकान चलाने वाली की बेटी वैशाली हर्बोला सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। चार सालों तक कठिन ट्रेनिंग पास करने के बाद वैशाली लेफ्टिनेंट बनी हैं। उनके पिता हरीश हर्बोला रानीखेत के ही सुभाष चौक में दुकान चलाते हैं। वैशाली की मां मंजू देवी गृहिणी हैं। वैशाली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रानीखेत के कनोसा कॉन्वेंट से की थी।

केंद्रीय विद्यालय से 12वीं पास करने के बाद एमएनएस के लिए वैशाली ने आवेदन किया। चौखुटिया की होनहार बेटी वैशाली पहले ही प्रयास में सफल हो गईं। इसके बाद वो ट्रेनिंग के लिए मुंबई के कोलावा के लिए रवाना हुईं। कोलावा के एमएनएस में उन्होंने चार सालों तक कठिन ट्रेनिंग की। वैशाली की लगन और कोशिशें रंग लाईं और आखिरकार चार साल बाद वो वहां लेफ्टिनेंट बनकर निकलीं हैं।

पासिंग आउट परेड में वैशाली के माता-पिता भी कोलावा पहुंचे थे। वैशाली के कंधों पर सितारे देखकर उनके माता-पिता फूले नहीं समा रहे थे। वैशाली के माता-पिता ने बेटी के कंधे पर खुद सितारे लगाए और उसे सेना को समर्पित किया। चौखुटिया में रहने वाले लोगों का सीना आज गर्व से चौड़ा हो गया है। लोग वैशाली और उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं। वैशाली अब कर्मभूमि के लिए तैयार हैं। उनकी पहली पोस्टिंग पंजाब के अंबाला में हुई है। उत्तराखंड की इस जांबाज बेटी को न्यूज़ नुक्कड़ की ओर से भी ढेर सारी शुभकामनाएं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.