उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच अब जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन करते हुए जरूरी काम किये जा रहे हैं। पहाड़ों पर अब किसानों ने खेती शुरू कर दी है।
अल्मोड़ा में किसानों ने खरीफ की फसल के लिए जुताई, गुड़ाई और बुवाई का काम शुरू कर दिया है। जिले के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए धान और मंडुए की बुवाई में जुट गये हैं। आपको बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले स्तर पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है।
डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि फिलहाल रबी की फसल की कटाई और गड़ाई का काम शुरू हो गया है। वहीं दूसरी तरफ खरीफ के फसलों की बुवाई भी चल रही हैं। फसलों की कटाई और मड़ाई का काम सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किया जा रहा है। इस दौरान ये भी ध्यान रखा जा रहा है कि सैनेटाइजेशन का भी काम होता रहे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान किसानी पर बैन नहीं है। किसान अपना काम सुबह 7 से दोपहर 1 बजे बीच कर सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.