उत्तराखंड में कोरोना को लेकर मंगलवार को बुरी खबर आई। हरिद्वार में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग को मिली सभी 157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से दो मामले पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले तीन दिनों तक उत्तराखंड में कोई भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया था। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 37 पहुंच गई है। वहीं नौ कोरोना के मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो और मरीजों की दो सैंपल रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आई है। उनके स्वस्थ होने के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी चल रही है।
देश का कोरोना मीटर
देशभर में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में करीब 1200 करोना के मरीज सामने आए हैं। पूरे देश में कोरना से संक्रमित लोगों की संख्या 10815 पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि 1190 लोग अब तक इस बीमारी को मात देकर घर भी लौट चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से अब तक 353 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभार में कोरोना के करीब 20 लाख मरीज हो गए हैं। जबकि इस वायरस की वजह से अब तक करीब एक लाख 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.