उत्तराखंड: लॉकडाउन को लेकर ये है सरकार की नई गाइडलाइन, पढ़िए किसे मिलेगी थोड़ी छूट, किसके लिए नियम होंगे और सख्त?

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ा जरूर दिया है, लेकिन इसकी वजह बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सभी वर्ग के लोगों को नुकसान हो रहा है।

केंद्र सरकार ने बीच का रास्ता निकालते हुए 20 अप्रैल से लॉकडाउन में कुछ छूट देने का फैसला किया है। केंद्र की इस गाइडलाइन को उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने भी हूबहू जारी कर दिया है। नई गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश में अंतरजनपदीय आवाजाही समेत व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों वगैरह को बंद रखने की व्यवस्था जारी रहेगी। इसके साथ ही हॉटस्पॉट वाले इलाकों में बाहर निकलने को लेकर नियम और सख्त होंगे।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के इस इलाके में कर्फ्यू जारी, डीजी की चेतवानी, बताया कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ क्या करेंगे

सरकार ने ये फैसला किया है कि ग्रामीण इलाकों में कृषि की गतिविधियों को जारी रखा जाएगा। किसानों को अपना अनाज और खेती के लिए सामग्री खरीदने की सहूलियत होगी है। इसके अलावा मनरेगा से संबंधित कामकाज शुरू करने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से सभी जिलों को यह निर्देश जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी: उत्तराखंड को राहत देने वाली खबर, देखिए प्रदेश का अब तक का कोरोना ‘मीटर’

प्रदेश में नौ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सरकार की तैयारी इन जिलों में 20 अप्रैल से छूट देने की है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में संबंधित विभागों और अधिकारियों को 20 अप्रैल के बाद मिलने वाली राहत के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। गुरुवार को सीएम आवास पर होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के थराली में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

7 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

7 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.