उत्तराखंड के थराली में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

चमोली जिले के थराली में नंदादेवी स्वायत्त सहकारिता समिति की तरफ पुलिस वालों के सम्मान में उन पर फूल बरसाए गए। समति की तरफ से उन पुलिसवालों का सम्मान किया गया जो जो लॉकडाउन को कड़ाई से पालन कराने के लिए सड़कों पर ड्यूटी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 19 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। 14 अप्रैल को ही 21 दिनों का लॉकडाउन खत्म हुआ था। अब इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। कुल मिलाकर अब तक देश में 40 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा हो रखी है। ताकि कोरोना के संक्रमण को तीसरे स्टेज में जाने से रोका जाए। फिलहाल कोरोना का संक्रमण देश में दूसरे स्टेज पर है। आपको बता दें कि तीसरा स्टेज उसे बोलते हैं जब संक्रमण कम्युनिटी स्तर पर फैले। मतलब जो शख्स कहीं बाहर गया ना हो और ना ही बाहर किसी जगह से आया हो और फिर भी वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाए आसपास के इलाकों से मिलने के बाद।

इसके साथ ही समिति की तरफ से पुलिसकर्मियों को स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गए मास्क दिए। साथ ही समूहों द्वारा उत्पादित जैविक खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। इस मौके पर नंदा देवी स्वायत्त सहकारिता समिति थराली की अध्यक्ष पूजा देवी ने कहा कि फिलहाल मास्क की कमी को देखते हुए उनकी समिति के 7 समूहो के 42 सदस्यों ने  करीब 1200 मास्क तैयार किए हैं। जिनमें से 300 मास्क को गांव में बांटा गया। बाकी पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई कर्मचारियों को बांटा गया।

थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.