उत्तराखंड के इस इलाके में कर्फ्यू जारी, डीजी की चेतवानी, बताया कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ क्या करेंगे

उत्तराखंड में बुधवार को दूसरे कार्यकाल के लॉकडाउन का पहला दिन था। पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान सख्ती देखी गई।

खास तौर पर प्रदेश के उन इलाकों में पुलिस और प्रशासन की खास नजर है, जहां पर कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी है। बुधवार को डीजी कानून व्यवस्था, अशोक कुमार ने लाइन नंबर आठ और लाइन नंबर एक का दौरा किया। इस दौरान डीआईजी जेआर जोशी और एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी उनके साथ थे। अशोक कुमार ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि यहां पर कर्फ्यू सख्ती के साथ लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्फ्यू तोड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत केस दर्ज किया जाएगा। अशोक कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने बेहतर काम करने वाले बनभूलपुरा के चार पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया।

गौरतलब है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए थे। देहरादून के बाद प्रशासन ने बनभूलपुरा इलाके को 5 सेक्टर में बांटकर कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किया था। यहां पर जमात से जुड़े 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती 5 कोरोना संक्रमित मरीज भी इसी क्षेत्र के हैं। यही वजह है कि बनभूलपुरा में प्रशासन सख्ती बरत रहा, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। ताज चौराहे पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। प्रशासन इस इलाके में पूरी सख्ती बरत रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.