फोटो: सोशल मीडिया
आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स यानि केएलएफ को हथियार मुहैय्या कराने वाले शख्स को उत्तर प्रदेश ATS ने गिरफ्तार किया है।
शख्स का नाम आशीष है और उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के लोगों पर आसएसएस नेता ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या का आरोप है। ATS अब KLF से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।
आशीष पंजाब में कई अपराधों को लेकर मोस्ट वॉन्टेड था। पिछले ही हफ्ते पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से आशीष को लेकर जानकारी साझा की थी। एटीएस के प्रवक्ता ने कहा कि आशीष सिंह को हरिद्वार के सिविल लाइंस क्षेत्र के जादुगर रोड पर टिकरी से गिरफ्तार किया गया। आशीष पर मर्डर, मर्डर की कोशिश, घातक हथियारों से दंगा करने, साल 2018 में पंजाब में आपराधिक साजिश रचने और अपराधी को शरण देने का आरोप है। आशीष को KLF के प्रमुख और फोर्स को हथियार सप्लाई करने वाला गुगनी ग्रेवाल उर्फ हरमीत सिंह का दाहिना हाथ माना जाता है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में 27 जनवरी, 2020 को केएलएफ के प्रमुख की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने पंजाब के मोंगा से सुखप्रीत सिंह को ढूंढ़ निकाला और उसकी सूचना पर ही आशीष को पकड़ा जा सका। वह पटियाला जेल में बंद रहने के दौरान केएलएफ प्रमुख के संपर्क में आया था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.