देहरादून: विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन हुए राज्यपाल के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें

10 दिनों तक चलने वाले उत्तराखंड विधानसभा के बजट की आज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरुआत हो गई। सदन में करीब दो घंटे तक राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। आपको उनके अभिभाषण की 10 बड़ी बातें बताते हैं

1. राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना के तहत एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (ifms) सॉफ्टवेयर राज्य में लागू कर कोषागार स्तर पर ई-साइन के आधार पर मासिक लेखा एवं पेंशन प्रपत्रों को तैयार किया जा रहा है। शासकीय काम पूरी तरह से पेपर लेस किए जाने की तैयारी चल रही है।

2. पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के 4500 गांव में ड्रोन सर्वे के जरिए आबादी वाले क्षेत्रों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत भूमि के स्वामित्व अधिकार पत्र तैयार कराने की कार्यवाही जारी है।

3. राज्याधीन सेवाओं और शिक्षण संस्थाओं में दिव्यांगों के लिए 3 फीसदी आरक्षण को बढ़ाकर 4 फीसदी किया गया है।

4. वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से झाझरा में 134 करोड़ की लागत से साइंस सिटी की स्थापना की जा रही है।

5. लघु सिंचाई कार्यक्रमों के तहत 264 सिंचाई हौज, 92.16 किलोमीटर सिंचाई गूल और 147 पंपसेट का निर्माण कर 2085.60 हेक्टेयर सिंचन क्षमता का सृजन किया गया है।

6. आबकारी की मौलिक नीति, मादक पदार्थों के अनौषधीय उपयोग के निषेध का उन्नयन, प्रवर्तन करते हुए मादक पदार्थों की वैधानिक बिक्री के अधिकतम राजस्व प्राप्त कर वित्तीय वर्ष में कुल 3461.37 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

7. आयुष चिकित्सा पद्धति विश्व भर में अपनी स्वीकारिता और प्रभावकारिता दोनों दृष्टि से एक अग्रणी चिकित्सा विज्ञान पद्धति के रूप में उभरी है. भारत में इन चिकित्साओं की सुलभता, क्षमता, औषधियों की सरलता एवं प्रचुर मात्रा में उपलब्धता होने के दृष्टिगत आयुष चिकित्सा पद्धति का विकास किया जा रहा है।

8. राज्य सरकार सभी जनसामान्य को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.समस्त राशन कार्डो को शत प्रतिशत ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन करते हुए 94 प्रतिशत राशन कार्डो को आधार नंबर से लिंक कर एंड टू एंड कंप्यूटराइजेशन सप्लाई चेन real-time क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है।

9. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 5,28,000 परिवारों को रोजगार दिया गया। महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं के विकास हेतु 105 बाल विकास परियोजनाएं संचालित की गई हैं।

10. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो क्षेत्र के अंतर्गत 106.16 हेक्टेयर क्षेत्र में 26 करोड 74 लाख की धनराशि से प्रथम टाइगर सफारी की स्थापना की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.