उत्तराखंड: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों के दिए जरूरी निर्देश

उत्तराखंड के विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत तल्ली नाली और जिंगल में जनसंपर्क कर जन समस्याएं सुनीं।

ग्राम पंचायत जिंगल में लघु डाल खंड अल्मोड़ा द्वारा (71-87 लाख) निर्माणाधीन सिंचाई लिफ्टिंग योजना का विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों को उक्त लिफ्ट पंपिंग सिंचाई योजना का कार्य तत्काल करवाते हुए सिंचाई और ग्राम पंचायत को पानी की उपलब्धता करवाए जाने को लेकर निर्देशित किया। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष से वार्ता कर करवाया।

कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को मास्क वितरित किए और केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर दी गई जानकारियों को जनता तक पहुंचाया और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न विभाग द्वारा उपलब्ध किए गए राशन की जानकारियां भी ग्रामीण जनता को दी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की व्यवस्था हो रही है।

इस अवसर पर लघु डाल विभाग अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार सहायक अभियंता, खंडूजा सहित मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र सिंह राणा, मंडल महामंत्री मंगल सिंह रावत, मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह मेहता, ग्राम प्रधान ल्वेटा दौलत सिंह, ग्राम प्रधान सुकना सलूड़ी नवीन सिंह, ग्राम प्रधान सल्लाभाटकोट राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान नाली योगेश कुमार, ग्राम प्रधान जिंगल दरबान सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता बंशीधर पांडे जगदीश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन दुर्गापाल पूरण सिंह रावत समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.