उत्तराखंड: राजधानी में एसिंप्टोमैटिक कोरोना संक्रमितों ने बढ़ाई चिंता! पढ़िये कौन हैं ये मरीज

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक तरफ सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ लाख कोशिशों के बावजूद हर बढ़ते दिन के साथ मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अब एसिंप्टोमैटिक कोरोना मरीजों ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। दून मेडिकल अस्पताल में भी भर्ती ज्यादातर मरीजों में एसिंप्टोमैटिक कोरोना पाया गया है। एसिंप्टोमैटिक वो मरीज हैं जिनमें कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में दिक्कत नहीं पाई गई। ऐसे में डॉक्टरों के लिए ये पता लगा पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि ये मरीज कोरोना पॉजिटिव है या नहीं और ये स्वास्थ्य विभाग के लिए मुमकिन नहीं कि देश या प्रदेश के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराए। क्योंकि टेस्ट की लागत काफी ज्यादा आती है।

एसिंप्टोमैटिक कोरोना मरीजों की वजह से सबसे बड़ी परेशानी ये है कि उन्हें खुद नहीं पता होता कि वो वायरस से संक्रमित हैं। इस दौरान वो अनजाने में कई और लोगों से मिलने पर कोरोना से संक्रमित कर देते हैं। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि भर्ती होने वाले कई कोरोना पॉजिटिव कोरोना के बिना प्राथमिक लक्षण वाले हैं। इसलिए सभी को मास्क पहनना बहुत जरूरी है।

मास्क पहनना जरूरी हुआ

एसिंप्टोमैटिक कोरोना मरीज संक्रमण फैलाने में ज्यादा खतरनाक हैं। इसलिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च नई दिल्ली तरफ से गाइडलाइन जारी की गई और कहा गया है कि कोई भी शख्स चाहे वो स्वस्थ हो या ना हो उसे मास्क पहनना जरूरी है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखना है। बार-बार हाथ को साबुन से धोते रहना है और हाथों को आंख, कान, नाक पर छूने से बचें।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.