उत्तराखंड: बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष पर नियुक्ति में धांधली का आरोप, विपक्ष ने की जांच की मांग

बागेश्वर जिला पंचायत में नियुक्ति को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव पर कांग्रेस नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

हरीश ऐठानी ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने आउट सोर्सिंग के माध्यम से अपने भांजा, भतीजे और देवर को जिला पंचायत में नौकरी पर रख दिया है। उनका आरोप है कि इस नियुक्ति को लेकर सदन तक को विश्वास में नहीं लिया गया। पिछले दरवाजे से तीनों को नौकरी दे दी गई। कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

हरीश ऐठानी ने कहा कि निदेशक पंचायतराज संजीव कुमार नाथ के हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र में कनिष्ठ अभियंता के पद पर हरीश सिंह, कनिष्ठ सहायक चतुर सिंह तथा श्याम सिंह के नाम हैं। ये तीनों जिला पंचायत अध्यक्ष के नजदीकी रिश्तेदार हैं। इनकी तैनाती पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति किच्छा के माध्मय से दी गई है। दोनों ने कहा कि बगैर सदन को विश्वास में लिए बगैर अपने रिश्तेदारों को नौकरी पर रखना घोर अनियमितता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सड़कों पर उतकर का आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो न्यायालय की शरण में भी जाएंगे।

वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां उन्होंने नहीं की है, बल्कि शासन स्तर से हुई है। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह जांच के लिए तैयार हैं।

(बागेश्वर से नरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

11 hours ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.