फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में रोपवे के 27 कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं, जिसके हड़कंप मच गया है।
रोपवे का संचालन रोक दिया गया है। इन दिनों औली में काफी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। रविवार को चमोली जिले के जोशीमठ में कोरोना जांच के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के 34 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी रोपवे कर्मचारी हैं। इस कारण रोपवे का संचालन रोकना पड़ गया। इन दिनों औली में बर्फबारी के बाद हजारों की संख्या में देश विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में अधिकतर पर्यटक रोपवे से औली का दीदार करते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी कुडियाल ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कर्मचारियों को कड़ी निगरानी में होम आइसोलेशन में रखकर दवाई की किट उपलब्ध करा दी गई है। बताया गया कि इनके संपर्क में आए नागरिकों का भी टेस्ट किया जा रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.