उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी करवाना चाहते थे ‘गंदा काम’, मना करने पर उतारा मौत के घाट!

उत्तराखंड के ऋषिकेश जिला के वनन्तरा रिजॉर्ट कांड से पूरा पहाड़ स्तब्ध है।

रिसेप्शनिस्ट अंकिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

अंकिता से कराना चाहते थे घिनौना काम

आरोपियों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट ऐसा करने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज आरोपियों ने अंकिता की हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था।

आरोपियों से पूछताछ में कुए कई चौंकाने वाले खुलासे

आपको बता दें, यमकेश्वर विधानसभा के कौड़िया गांव स्थित वनन्तरा रिजॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (19) वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में 18 सितंबर की देर शाम लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी का खुलासा शुक्रवार को लक्ष्मण झूला थाने में एडीशनल एसपी शेखर सुयाल ने किया। उन्होंने बताया कि किस तरह वनन्तरा रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित ने मिलकर अंकिता भंडारी की हत्या कर उसकी बॉडी को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया आरोपियों की निशानदेही के आधार पर एसडीआरएफ टीम की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंकिता भण्डारी की बॉडी की तलाश की जा रही है।

उत्तराखंड के डीजीपी ने क्या कहा?

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बच्ची 5-6 दिन पहले लापता हो गई थी। रिसॉर्ट का क्षेत्र नियमित पीएस क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है। यहां पटवारी पुलिस व्यवस्था है और उसके तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि डीएम ने मामला लक्ष्मण झूला पुलिस को सौंपा, जिन्होंने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया। रिजॉर्ट मालिक आरोपी निकला है। मालिक पुलकित समेत 3 आरोपित गिरफ्तार किया जा चुके हैं ।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.