उत्तरांखड: किसानों के आने वाले हैं ‘अच्छे दिन’, मोदी सरकार का ‘प्लान’ लागू करेगी प्रदेश सरकार!

उत्तराखंड में किसानों के अच्छे दिन आने वाले हैं। प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार केंद्र की एग्रीकल्चर प्रोड्यूस एंड लाइवस्टॉक मार्केटिंग (एपीएलएम) मॉडल एक्ट अपनाकर किसानों को मार्केटिंग में बड़ी राहत देने वाली है।

इसके लिए उत्तराखंड कृषि उत्पाद मंडी (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एपीएमसी एक्ट) को समाप्त किया जा सकता है। शासन ने इसे लागू करने के लिए कृषि विभाग से प्रस्ताव मांगा है। विभाग के प्रस्ताव के बाद इस पर कोई फैसला किया जा सकता है। इस मॉडल एक्ट के लागू होने से फल-सब्जी उत्पादों पर मंडी शुल्क नहीं लगेगा। इसके साथ ही किसान अपना उत्पाद कहीं भी बेच सकेंगे। इसके लिए मंडी आने की बाध्यता नहीं रहेगी। इसके लागू होने के बाद प्रदेश के करीब 10 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2017 में एपीएलएम मॉडल एक्ट लागू किया था। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार ने सभी राज्यों को मॉडल एक्ट अपनाकर लागू करने के निर्देश दिए थे। केंद्र ने मॉडल एक्ट तैयार किया है उसके मुताबिक फल और सब्जी पर मंडी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही निजी मंडी, ई-नेम, कांट्रेक्ट फार्मिंग, एकल लाइसेंस व्यवस्था समेत अन्य प्रावधान किए गए हैं।

उत्तराखंड में केंद्र के इस एक्ट के कई प्रावधानों को तो लागू कर दिया गया था, लेकिन फल और सब्जी पर मंडी शुल्क खत्म नहीं किया गया। क्योंकि मंडी शुल्क ही कृषि उत्पादन मंडी समितियों की आय का सबसे बड़ा स्रोत है। अब त्रिवेंद्र सरकार इस मंडी शुल्क को फस और सब्जी पर खत्म कर सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.