उत्तराखंड: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत से मातम, एक भाई जन्मदिन मनाकर दूसरे के साथ निकला था घूमने

उत्तराखंड के देहरादून में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत से कोहराम मच गया है। जन्मदिन मनाने के बाद दोनों कमरे से बाहर निकले थे, लेकिन फिर कभी नहीं लौटे।

मरने वाले दोनों भाई छात्र हैं। एक का नाम रितेश सिंह बडवाल है, जो देहरादून के SGRR पीजी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। वहीं, दूसरे छात्र का नाम ऋषव है जो रितेश का चचेरा भाई था। ऋषव टीएचडीसी इंजीनियरिंग कालेज बी पुरम टिहरी का छात्र था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रितेश का जन्मदिन था। इस मौके पर उसाक चचेरा भाई ऋषव औj कुंवर देहरादून में रितेश के यहां आए थे। गुरुवार रात को जन्मदिन मनाने के बाद शुक्रवार तड़के दोनों भाई बाइक से पंडितवाड़ी स्थित श्री एन्क्लेव स्थित कमरे से घूमने के लिए बाहर निकले थे।

बातया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन बजे दोनों भाई वसंत विहार इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान लवली तिराहे के पास उनकी बाइक बिजली के खंबे से जा टकराई। दोनों भाई बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काफी देर बाद जब पास से राहगीर गुजरा तो उसने दोनों को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद उसने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रितेश और ऋषव मूल रूप से चमोली जिले के छिनका गांव के रहने वाले थे।

दोनों भाइयों की मौत के बाद उनके परिवार में मतम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद दनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.